डीएम ने अध्यक्षता में आकांक्षात्मक ब्लॉकों की बैठक सम्पन्न

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डीएम ने अध्यक्षता में आकांक्षात्मक ब्लॉकों की बैठक सम्पन्न

Thursday, January 11, 2024 | January 11, 2024 Last Updated 2024-01-11T14:20:32Z
    Share
डीएम ने अध्यक्षता में आकांक्षात्मक ब्लॉकों की बैठक सम्पन्न


बदायूँ : 11 जनवरी। जिलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आकांक्षात्मक ब्लॉकों को लेकर समीक्षा बैठक की गई। जनपद में सालारपुर, वजीरगंज, उसावां, कादर चौक,


आसफपुर, अंबियापुर कुल 06 विकासखंड हैं। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि कार्यों की प्रगति बढ़ाए जाए।
डीएम ने आई0सी0डी0एस0 विभाग की खराब प्रगति होने पर विशेष ध्यान देकर सुधार लाने के निर्देश दिए।


 उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों का समय से पोषाहार उपलब्ध कराया जाए। पोषण ट्रैकर एप पर डाटा सही से समय से फीड किया जाए।


 इसके लिए आंगनबाड़ियों को प्रशिक्षण भी दिया लाया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों पर सभी आवश्यक उपकरण होने चाहिए जिससे बच्चों का सही से नापतोल हो। सभी विभाग अपने-अपने इंटिग्रेटर पर सही से कार्य करके

 डाटा विशेष ध्यान देकर फीड कराएं। सभी विभाग गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने सीएम फैलो को निर्देश दिए कि ब्लॉकों में इंटिग्रेटर में सुधार लाया जाए। उन्होंने कड़ी निर्देश दिए कि लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close