स्वयं सेवक लोकतांत्रिक जीवन के मूल्यों को समझे -अमित पाठक

Notification

×

All labels

All Category

All labels

स्वयं सेवक लोकतांत्रिक जीवन के मूल्यों को समझे -अमित पाठक

Friday, January 5, 2024 | January 05, 2024 Last Updated 2024-01-06T03:20:47Z
    Share
स्वयं सेवक लोकतांत्रिक जीवन के मूल्यों को समझे -अमित पाठक


नरैनी(बदायूं) क्षेत्र के सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया की राष्ट्रीय सेवा योजना की का सात दिवसीय विशेष शिविर विशेष शिविर का शुभारंभ कालेज के प्रबन्धक व पूर्व ब्लाक प्रमुख अमित पाठक द्वारा मां शारदे के चित्र पर दीप प्रज्जलित करके किया गया।


 उन्होंने स्वयं सेविकाओं को आत्मनिर्भर होने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप लोग पूरे शिविर के दौरान श्रम, रचनात्मक गतिविधियों एवं समुदायिक सेवा कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करें,


लोकतांत्रिक जीवन के मूल्यों को सीखें और आगे जाकर राष्ट्र निर्माण मे अपना योगदान दें।आत्मनिर्भर बनने के लिए समय का सदुपयोग एवं अनुशासन बहुत ही जरूरी है।


उसके बाद स्वयं सेविकाओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार शर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य को बताया और कहा

 कि सामुदायिक सेवा गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना एक बेहतरीन मंच प्रदान करता है। इसके द्वारा स्वयं को जानने,दूसरों के दृष्टिकोण को समझने और दूसरे लोगों के लिए विचारशील होना सीखते हैं ।

प्रधानाचार्य डॉ नरेश चन्द ने कहा कि आत्मनिर्भर होने का अर्थ समझाया। और इस संबंध में स्वंयसेविकाओं के साथ विचार साझा किया। युवा ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक है। अपनी उर्जा का सकारात्मक प्रयोग करते हुए आर्थिक रूप से सशक्त बन कर राष्ट्र को मजबूत बनाए ।


इस अवसर और नेहरू इंटर कालेज के प्रबन्धक सुमित पाठक, शहादत बख्श, श्रीकृष्ण शर्मा,पीसी शर्मा विपलब भारती भाजपा नेता रिंकू शर्मा,राजवीर सिंह आदि रहें।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close