श्री रामलला विराजमान होने की खुशी में कीर्तन के साथ निकाली संकल्प यात्रा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

श्री रामलला विराजमान होने की खुशी में कीर्तन के साथ निकाली संकल्प यात्रा

Saturday, January 6, 2024 | January 06, 2024 Last Updated 2024-01-07T05:12:07Z
    Share

श्री रामलला विराजमान होने की खुशी में कीर्तन के साथ निकाली संकल्प यात्रा

      ✒️रूदायन :अयोध्या में 22 जनवरी को विराजमान हो रहे श्री रामलला की खुशी में भाव विभोर नगर पंचायत रुदायन के राम भक्तों ने कीर्तन के साथ अक्षत बांटते हुए संकल्प यात्रा निकाली।

     बता दें कि अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने वहां भव्य राम मंदिर की आधार शिला रख विशाल मनोहर भवन का निर्माण कर अब प्राण प्रतिष्ठा के बाद सबके आराध्य प्रभु श्री राम विराजमान हो

 जायेंगे ,इसी खुशी के परिपेक्ष्य में आज नगर रुदायन में अक्षत ,पुष्प सहित मंदिर का फोटो को घर घर देकर राम भक्तों के यहां ढोलक बाजे की धुन पर भजन का गा गाकर न्योता दिया है।

       इस मौके पर संजीव गुप्ता , प्रवीण गुप्ता, रवि शंकर गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता( प्रधान जी) ,डा.अजीत मोहन गुप्ता, नीरज गुप्ता, अंकित गुप्ता, गिर्राज गुप्ता ,

 मनोज गुप्ता, चंद्रपाल झा, अमरीश शर्मा, गिन्नी गुप्ता,अनेकानेक राम भक्त मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close