शिप्रा की श्री राम जानकी वन गमन पद यात्रा की सकुशलता के लिए ग्राम अस्धरमई में बाबा निहालदास के मंदिर पर हुआ हवन
आज दातागंज तहसील के ग्राम अस्धरमई में श्री श्री 1008 बाबा निहालदास के मंदिर पर अयोध्या से रामेश्वरम तक 4000 किमी की राम जानकी वन गमन पद यात्रा करने वाली वाटर वूमेन शिप्रा पाठक की सकुशलता के लिए हवन यज्ञ का कार्यक्रम हुआ।
कड़ाके की ठंड में सरयू से सागर के नाम से जानी जा रही 4000 किमी की पद यात्रा करने निकलीं भारत की पहली मातृ शक्ति के लिए ग्राम वासियों ने भगवान श्री राम जानकी से सकुशलता की प्रार्थना की।
इस मौके पर महंत अंकित दास ने ग्रामबासियों से कहा कि वाटर वूमेन शिप्रा पाठक जिस तरह से जानकी के चरित्र को भारतीय नारी शक्ति को आत्मसात करने की प्रेरणा दे रही है
वह अपने आप में एक मिसाल है।उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी रास्ते से भटककर नवीन सभ्यता के फिल्मी कलाकारों को अपना आदर्श मानकर संस्कारों के विपरीत जा रही है।