बितरोई बाजार में समाचार पत्र विक्रेता का मोबाईल चोरी हुआ।
मुजरिया=मुजरिया क्षेत्र के बितरोई में लगने वाले रविवार के बाजार में अखबार एजेंसी मालिक का मोबाइल चोरी हो गया।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
रविवार को लगे बितरोई के बाजार में अखबार एजेंसी मालिक आशीष सोलंकी निवासी अलीगंज थाना मुजरिया सब्जी खरीदने गए थे कि पैंट में पीछे रखे मोबाइल की पॉकेटमार चोर ने निकाल लिया।