कार्यक्रम में धर्मगुरुओं ने बहन मायावती की दीर्घ आयु की कामना की

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कार्यक्रम में धर्मगुरुओं ने बहन मायावती की दीर्घ आयु की कामना की

Monday, January 15, 2024 | January 15, 2024 Last Updated 2024-01-15T13:06:35Z
    Share
मायावती जी के 68 वां जन्मदिन पर रईस मियां ने मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं संग केक काटकर बधाई दी

कार्यक्रम में धर्मगुरुओं ने बहन मायावती की दीर्घ आयु की कामना की

मिलक- नगर मिलक के अंतर्गत आज बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिलक विधानसभा प्रभारी रईस मियां आजर के नेतृत में बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री बहिन मायावती जी का जन्मदिन मनाते हुए अपने निजी प्रतिष्ठान पर बर्थडे केक काटकर बधाई प्रस्तुत की तथा मिष्ठान वितरण किया।

इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी रईस मियां आज़र ने मुस्लिम वर्ग के धर्म गुरुओं को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि बहुजन समाज पार्टी मुस्लिम समुदाय के हिताय हेतु अग्रसर है।

बहुजन समाज पार्टी ने मुस्लिम वर्ग के साथ कभी पक्षपात नहीं किया, उन्होंने बीते कल को याद करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी की सरकार में मुस्लिम वर्ग के अधिकारों का कभी हनन नहीं हुआ।
अपने वक्तव्य के अंत में उन्होंने कहा बसपा सुप्रीमो बहन मायावती जी दबे कुचलें एवं पिछड़ों की लीडर वा हितेषी है। इसलिए हमें हमेशा उन्हें याद रखना चाहिए और उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।

 इस अवसर पर इस कार्यक्रम में मुस्लिम वर्ग के धर्म गुरुओं संग मुस्लिम वर्ग के युवाओं ने और बच्चों ने भी सम्मिलित होकर हर्ष व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अंजुम आस्वी , हाजी मौलाना मोहम्मद साबिर हुसैन, विशाल कुमार गोस्वामी, दिलीप कुमार, अनीस मियां,


नबी अहमद, गफूर अहमद, मुस्ताक हुसैन, इरफान अल्वी, सैयद समर मियां, अहद, रुहान, सलीम मियां, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close