स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी द्वारा सीज किया गया अमर चाइल्ड क्लीनिक

Notification

×

All labels

All Category

All labels

स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी द्वारा सीज किया गया अमर चाइल्ड क्लीनिक

Tuesday, January 30, 2024 | January 30, 2024 Last Updated 2024-01-30T14:34:29Z
    Share
स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी द्वारा सीज किया गया अमर चाइल्ड क्लीनिक

(शाहबाद- पटवाई)- रामपुर जनपद के शाहाबाद पटवाई क्षेत्र के अंतर्गत आज कस्बा पटवाई में स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ के के चहल के द्वारा ग्राम पटवाई में चल रहे अवैध हॉस्पिटलों पर छापेमारी की गई


 छापेमारी के दौरान नोडल अधिकारी के के चहल ने अमर चाइल्ड हॉस्पिटल क़ो मौके पर सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी के के चहल ने पटवाई में चल रहे अवैध


 रूप से और भी कई और हॉस्पिटल पर छापेमारी की लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की छापामार नीति की भनक लग जाने के कारण झोलाछाप डॉक्टर अपने हॉस्पिटलों के शटर नीचे गिराकर भाग गए ।


और इसी भागम भाग को देखते हुए तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा की जा रही छापेमारी से भयभीत होकर अवैध रूप से संचालित कई लैब संचालक भी दुम दबाकर भाग खड़े हुए।


स्वास्थ्य विभाग नोडल अधिकारी के के चहल ने बताया है कि पटवाई कस्बे में अभी दर्जन भर फर्जी हॉस्पिटलों एवं लेबों का संचालन किया जा रहा है।

 उन्होंने कहा कि इन पर भी जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की इस छापामारी से आज यह बात साबित हो गई कि कस्बा पटवाई में कितने हॉस्पिटल और लैब वेध और अवैध है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close