एक फरवरी को होगा जागरूकता शिविर का आयोजन
बदायूँ : 30 जनवरी। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा सचांलित विभागीय योजनाओं के
प्रचार-प्रसार हेतु एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन प्रीत विहार कालौनी, के0बाई0डी0ई0एस0 सेन्टर, अम्बेडकर छात्रावास के पीछे मुख्यालय-बदायॅू में
दिनॉक-01.02.2024 को अपराहन 12ः00 बजें किया जायेगा।
जिसमें विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना एवं मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के साथ ही व्यवहारिक
कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना की जानकारी प्रदान की जायेगी। उद्योग स्थापना में रूचि रखने वाले भावी उद्यमियों के मार्गदर्शन हेतु अन्य विभागो के अधिकारियो/कर्मचारियों के द्वारा भी उक्त जागरूकता शिविर में प्रतिभाग किया जायेगा।