श्री राम भक्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने टोली बनाकर को अयोध्या से आए पूजित अक्षत का वितरण किया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

श्री राम भक्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने टोली बनाकर को अयोध्या से आए पूजित अक्षत का वितरण किया।

Saturday, January 13, 2024 | January 13, 2024 Last Updated 2024-01-13T15:18:52Z
    Share

सम्भल बहजोई।

श्री राम भक्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने टोली बनाकर को अयोध्या से आए पूजित अक्षत का वितरण किया।

भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चंदौसी, मंडल बनियाखेड़ा के ग्राम- मऊ अस्सू में श्री राम भक्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने टोली बनाकर दिनांक 13/1/2024 दिन शनिवार को अयोध्या से आए पूजित अक्षत का वितरण किया।


 साथ ही भाजपाइयों ने गांव में घर घर जाकर प्रभु श्री राम मंदिर का चित्र व श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण पत्र भी दिया। और बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

अतः अपने समीपवर्ती मंदिर में जाकर भजन कीर्तन करें, धार्मिक अनुष्ठान करें। एवं सांय काल में अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर इस दिन को दीपावली पर्व की तरह हर्ष उल्लास के साथ मनाएं।

 इस अवसर पर-
 मंडल महामंत्री रामजी तोमर, बूथ अध्यक्ष राजू ठाकुर, बूथ अध्यक्ष रामखिलाड़ी प्रजापति, बूथ अध्यक्ष सुनील तोमर, सचिन राठौर, रविंद्र सिंह राघव,


 तेजपाल राघव, जयप्रकाश शर्मा, अशोक शर्मा, विवेक पवार, उज्जवल राघव, विशाल पवार, ओमवीर सिंह पवार, अजय कुमार, सौरभ राघव, अरविंद पवार, राकेश पवार, संदीप तोमर, हिमांशु पवार, यथेष्ट राघव आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close