हल्की बूंदाबांदी से मौसम हुआ साफ, ठिठुरन बड़ी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

हल्की बूंदाबांदी से मौसम हुआ साफ, ठिठुरन बड़ी

Tuesday, January 9, 2024 | January 09, 2024 Last Updated 2024-01-09T10:48:10Z
    Share
हल्की बूंदाबांदी से मौसम हुआ साफ, ठिठुरन बड़ी

रामपुर। आपको बताते चलें कि कल जो वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान बताया वह सच निकला और आज मंगलवार की

 सुबह हल्की बारिश होने से मौसम साफ हो गया।आज सुबह हुई हल्की बारिश से गेहूं समेत रबी की तमाम फसलों को लाभ मिलने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं।है हल्की बूंदाबांदी से सर्दी तो बढ़ी ही है


लेकिन, रबी की फसलों को काफी लाभ पहुचा है। इसके अलावा जौ, मसूर, सरसों की फसलों को लाभ मिलेगा। कृषि वैज्ञानिक डा. लक्ष्मीकांत ने बताया कि हल्की बारिश से रबी की फसलों को लाभ मिलेगा। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय की पर्यावरणविद् डा. बेबी तबस्सुम बताती हैं

 कि ईंट भट्टों की चिमनियों, टॉयर जलाने, फैक्ट्रियों के धुएं और कूड़ा जलाने से निकलने वाला धुआं कोहरा होने के कारण ऊपर नहीं जा पाते हैं। कण भारी होने के कारण वायुमंडल में निचली सतह पर ही तैरते रह जाते हैं।

 जिसमें धुआं और कोहरा मिलकर स्मोग बनता है। जोकि, फेफड़ों, ह्रदय रोगियों और बच्चों के लिए बहुत हानिकारक होते हैं।

 हल्की बारिश होने से वे धूल के कारण वायुमंडल से साफ हो गए हैं। जिससे सांस लेने में आसानी हो जाती है।
कोहरे के कारण धूल और धुएं के कण वायुमंडल में ऊपर तक नहीं पहुंच पाते हैं।

जिसके कारण वह कोहरे के साथ मिलकर वायुमंडल की निचली सतह पर तैरते रहते हैं यह समस्या देश की राजधानी दिल्ली में बहुत आती है। लेकिन, बारिश होने के बाद वायुमंडल साफ हो जाता है और इस समस्या का समाधान बारिश ही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close