द्वारकेश चीनी मिल ने किया सबसे ज्यादा गन्ना भुगतान
जनपद बरेली के अंतर्गत थाना फतेहगंज पूर्वी के ग्राम भगवानपुर फुलवा में स्थित द्वारकेश चीनी मिल प्रबंधन के द्वारा 3 नवंबर 2023 से 15 जनवरी 2023 तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान किसानों के बैंक खातों में एडवाइस के माध्यम से भेज दिया है,
गन्ना किसानों के खाते में धनराशि पहुंचने पर किसानों के चेहरे खिले थे ।उसके बाद किसानों ने अपनी आवश्यकताओं का निर्वाह करने में जुट गए, द्वारकेश प्रांगण में मौजूद कई
किसानों से भुगतान संबंधी बात करने पर उन्होंने बताया कि द्वारकेश चीनी मिल ही गन्ना किसानों का भुगतान करने में सर्वप्रथम साबित हो रही है, वहीं चीनी मिल के महाप्रबंधक आरके गुप्ता ने बताया की गणना किसने का सर्वप्रथम भुगतान करके मिल प्रबंधन भारी उत्साह महसूस करता है।
चीनी मिल के महा प्रबंधक आरके गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने का मूल बढ़ाया जाने से किसानों में खुशी की लहर देखी जा रही है ।वहीं उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य वृद्धि के बाद किसान अधिक से अधिक क्षेत्रफल में गाने की बुवाई करने को इच्छुक हैं,
आरके गुप्ता ने गन्ना किसानों से अपील करते हुए कहा कि सभी किसान भाई अपना पिराई योग़य गन्ना ही चीनी मिल को आपूर्ति करें ,