घर-घर पहुंचाए जा रहे अयोध्या से आए अक्षत व राम मंदिर के चित्र व पत्रक
बगरैन- अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को अपने घरों व प्रतिष्ठानों में बड़ी खुशी के साथ दीप जलाकर दीपोत्सव मनाने का निमंत्रण देने के लिए
संदीप मिश्रा के नेतृत्व में उनकी टोली द्वारा अयोध्या से आए अक्षत, राम मंदिर का चित्र व पत्रक वितरण किए गए।
कार्यक्रम के संयोजक जितेंद्र गुप्ता व दीनदयाल गुप्ता प्रधानाचार्य आशतोष ने बताया कि इस टोली ने सोमवार बाजार शिवमंदिर अभियान का शुभारंभ किया। आंवला विसौली रोड़ होते हुए
करेगी से सैदपुर रोड़ सुनील, महेश गुप्ता व उनकी टोलियों ने घर-घर इस अभियान की शुरुआत की है। लोगों को निमंत्रण दिए जाने का कार्य 1 जनवरी से चल रहा है