निजी अस्पताल में छापेमारी के दौरान नकली नोटों का जखीरा बरामद।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

निजी अस्पताल में छापेमारी के दौरान नकली नोटों का जखीरा बरामद।

Wednesday, January 3, 2024 | January 03, 2024 Last Updated 2024-01-03T10:35:28Z
    Share
निजी अस्पताल में छापेमारी के दौरान नकली नोटों का जखीरा बरामद।

सहसवान। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दा पास किया है। इस संबंध में गिरोह के तीन आरोपियों को अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है।

तीनों बदायूं के रहने वाले हैं। उनके पास से 50 लख रुपए की नकली नोट बरामद हुए हैं। आरोपी पिछले 5 वर्षों से नकली नोटों के धंधे में थे और इन्होंने अब तक करीब 5 करोड रुपए के नकली नोट बाजार में चलाएं हैं। 


इन्होंने नकली नोट छापने के लिए पूरा सेटअप बनाया हुआ था यह गिरोह दिल्ली, एनसीआर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, और अन्य क्षेत्रों में नकली नोटों को खपा रहा था।आरोपियों में आसिफ अली, दानिश अली,और सरताज खान शामिल है। यह तीनों आरोपी जिला बदायूं के रहने वाले हैं।

 पुलिस ने तीनों के पास से नकली नोट और इन्हें बनाने का सेटअप जप्त कर लिया है। बता दे यह नकली नोटों का अवैध धंधा सहसवान नगर के चार नंबर चौकी पर स्थित मैक्स अस्पताल में तीसरी मंजिल पर चल रहा था जिसकी भनक आज तक किसी को नहीं लगी


 हैरान करने वाली बात एक और भी है। इस धंधे के बारे में मकान मालिक तक के लिए नहीं पता जबकि यह मकान अब से 5 महीने पहले किराए पर दिया गया था आरोपियों ने बताया यह सहसवान क्षेत्र में चार नंबर चौकी के बराबर में एक निजी मैक्स अस्पताल में नकली नोट बनाते हैं।


 जहां दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने छापेमारी के दौरान कमरे से नकली नोट बनाने का सामान प्रिंटर लैपटॉप आदि बरामद हुआ नकली नोटों की गड्डियां भी मिली जिसे जप्त कर लिया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close