कुतुब खाना ओवर ब्रिज:: ठेकेदार को है जमाने का डर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कुतुब खाना ओवर ब्रिज:: ठेकेदार को है जमाने का डर

Thursday, January 25, 2024 | January 25, 2024 Last Updated 2024-01-25T09:26:40Z
    Share
कुतुब खाना ओवर ब्रिज:: ठेकेदार को है जमाने का डर

संवाददाता बरेली ::मंडल के जन्प्रतिनिधियों को चुनाव से पहले कुतुब खाना ओवर ब्रिज का उद्घाटन करना है।। इसी के चलते पीडब्ल्यूडी मंत्री जितेंद्र प्रसाद चेतावनी दे चुके हैं, कि 30 जनवरी तक ओवर ब्रिज का निर्माण पूर्ण ना हुआ तो ना अक्षरों को छोड़ेंगे ना ही ठेकेदार को।


 जिसका नतीजा यह है की सुरक्षा मानकों की परवाह किए बगैर मजदूरों को अंधाधुंध ढंग से निर्माण कार्य में झोंक दिया गया है अगस्त दिवस बुधवार को साफ-साफ नजर आया कि जुरमाने के डर की वजह से मजदूरों की जिंदगी भी दांव पर लगा दी गई है।

  बुधवार को निर्माण दिन फूल पर जोखिम वाला काम करने के बावजूद ज्यादातर मजदूर हेलमेट नहीं लगाए हुए दिखे, पुल पर लटकर सटरिंग लगाने जैसा खतरनाक काम करते वक्त सेफ्टी बेल्ट भी नहीं बनी हुई थी ,नीचे व्यापारियों ने उन्हें खतरा उठाकर सटरिगं की प्लेट लगाते हुए

 देखा तो व्यापारी भी दहल गए उन्होंने मजदूरों को ऐसा करने से मना किया ,लेकिन मजदूर वैसे ही काम करते रहे ,व्यापारियों के मुताबिक पीडब्ल्यूडी मंत्री की चेतावनी को लेकर ठेकेदार ने काम तेज करने के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ा दी है ,साथ-साथ सुरक्षा नियमों को भी ताक पर रख दिया है।

 सेट निगम के जीपीएम अरुण गुप्ता ने बताया कि कुतुबखाना पुल 15 फरवरी तक हर कीमत पर तैयार हो जाएगा उनकी ओर से ठेकेदार को सुरक्षा मानकों के पालन की कई बार हिदायत दी जा चुकी है, फिर भी लापरवाही की जा रही है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close