पुलिस की मिली भगत से जेसीबी के द्वारा किया जा रहा धड़ल्ले से खनन
जिम्मेदार जानकर भी अनजान
तहसील फरीदपुर जनपद बरेली थाना फरीदपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बकरियां के समीप जेसीबी के द्वारा खेती योग्य जमीन का अवैध खनन किया जा रहा है सूत्रों की सूचना पर पहुंचे मीडिया कर्मी को कवरेज करने के दौरान ट्राली में मिट्टी भरकर ले जा रहे हैं ट्रैक्टर चालकों ने बताया कि जेसीबी मशीन पचौनी निवासी सोनू चौधरी की है
उनके निर्देश पर ग्राम बकानिया थाना फरीदपुर निवासी जम्मू उर्फ छैल बिहारी के द्वारा खेती योग्य मिट्टी का खनन कराया जा रहा है वहीं ग्रामीणों ने बताया कि छैल बिहारी बात सोनू मिलकर खेती योग्य मिट्टी का खनन जेसीबी मशीन के द्वारा काफी समय से करते चले आ रहे हैं
कुछ दिन पहले राम रहीम शादी हाल फरीदपुर के पास स्थित एक प्लाई फैक्ट्री के लगभग 500 गज के बड़े प्लांट में अवैध खनन कर मिट्टी भराव डालकर लाखों की कमाई की गई उधर छैल बिहारी का कहना है, इस कार्य को करने के लिए प्रतिदिन थाना पुलिस समेत तहसील प्रशासन से सांठगाठं करनी होती है
जिसमें लाखों रुपया खर्च होता है, तब कहीं जाकर वह इस कार्य को कर पा रहे हैं ,भू माफिया के द्वारा अधिक से अधिक मिट्टी भरकर फरता भरने वाले ट्रैक्टर गाड़ियों से लाखों की कीमत से बनाया गया बकैनिया नहर का रोड भी कई फीट गड्ढों में तब्दील हो गया है
,खनन माफिया का कहना है कि उक्त खनन कार्य को रोकने का प्रयास करने वाले हमारा कुछ भी नहीं कर पाते हैं ,तो इसमें मीडिया क्या कर पाएगी उधर पुलिस प्रशासन की मिली भगत के चलते अवैध खनन करने वालों के हौसले बुलंद पर हैं, जो कि धरने से दिन और रात खुलेआम अवैध खनन कर प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन को भारी क्षति पहुंचाने के साथ-साथ पुलिस प्रशासन की छवि को भी धूमल कर रहे हैं।।