लोनी से भगाकर मुजरिया लाई गई लड़की सहित क्षेत्र की अन्य दो लड़कियों को पुलिस ने किया बरामद

Notification

×

All labels

All Category

All labels

लोनी से भगाकर मुजरिया लाई गई लड़की सहित क्षेत्र की अन्य दो लड़कियों को पुलिस ने किया बरामद

Friday, January 12, 2024 | January 12, 2024 Last Updated 2024-01-13T05:27:41Z
    Share
लोनी से भगाकर मुजरिया लाई गई लड़की सहित क्षेत्र की अन्य दो लड़कियों को पुलिस ने किया बरामद।


लोनी से परिजनों को बुलाकर किया हवाले।
मुजरिया=क्षेत्र में पिछले कुछ समय से बहला फुसलाकर लड़कियों को भगाकर लाने की घटनाएं बढ़ गई हैं।लोनी दिल्ली से भगाकर लाई गई लड़की सहित क्षेत्र की दो अन्य भागी हुई लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है।


      विगत दो दिन पूर्व लोनी से एक लड़की अपने प्रेमी के संग भाग कर प्रेमी की रिश्तेदारी में रह रही थी जोकि मुजरिया थाना क्षेत्र में है,पुलिस के अनुसार उसका प्रेमी लोनी में व्यवसाय करता था जिसके चलते उसके साथ प्रेम प्रसंग हो गया और उसके साथ चली आई।


     पुलिस ने जानकारी जुटाकर लड़की को बरामद कर लिया और उसके परिजनों को सूचना दी।परिजनों को बुलाकर आपसी सहमति पर बिना कार्यवाही के लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया।

    इधर मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव जाहिदपुर घांसुलिया से विगत माह एक लड़की भाग जाने की जानकारी पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए

गुरुवार की रात को लड़की को बरामद कर लिया वहीं एक और गांव से एक लड़की के अपने प्रेमी के संग भाग जाने की जानकारी प्राप्त हुई है,जिसके संबंध में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है

   थाना प्रभारी निरीक्षक रेनू सिंह ने बताया कि क्षेत्र से गई दोनो लड़कियों को बरामद कर मेडिकल की कार्यवाही की गई है साथ ही लोनी से आई लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close