जिला युवा कांग्रेस संगठन चुनाव सम्पन्न राजवीर यादव बने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष: ओमकार सिंह

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जिला युवा कांग्रेस संगठन चुनाव सम्पन्न राजवीर यादव बने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष: ओमकार सिंह

Tuesday, January 16, 2024 | January 16, 2024 Last Updated 2024-01-16T11:24:44Z
    Share
जिला युवा कांग्रेस संगठन चुनाव सम्पन्न राजवीर यादव बने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष: ओमकार सिंह

बदायूँ: प्रदेश कांग्रेस ने ऑनलाइन युवक कांग्रेस के सदस्य बना कर ऑनलाइन मतदान के आधार पर बदायूँ को सौंपा युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बदायूँ युवा कांग्रेस संगठन में मजबूती लाने के लिए युवकों को ऑनलाइन जोड़ने का काम कर रही है


 इसी आधार पर इस बार युवा कांग्रेस ने ऑनलाइन सदस्यता के साथ साथ ऑनलाइन मतदान का भी फैसला किया गया जिसमें राजवीर सिंह 1463 मत पाकर विजय बने।


इस चुनाव में कांग्रेसी संगठन में विभिन्न पदों पर रहे राजवीर यादव को सफलता मिली। युवा प्रदेश कांग्रेस ने जिले की युवक कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान राजवीर यादव को सौंपी है। राजवीर यादव सहसवान विधानसभा ब्लॉक अंबियापुर ग्राम बर्नी ढकपुरा के रहने वाले हैं


और वह कांग्रेस में जिला कांग्रेस कमेटी सचिव, विधानसभा सहसवान प्रत्याशी आदि पदों पर रह चुके हैं। उनको जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी बदायूँ के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने बताया कि राजवीर यादव जमीन से जुड़े कांग्रेसी हैं।

उनके जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष बनने से जिले का युवक कांग्रेस की तरफ आकर्षित होगा और कांग्रेस को मजबूती मिलेगी युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद के साथ साथ युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्षों का भी परिणाम जारी कर दिया गया है ओमकार सिंह ने बताया।

 बिसौली विधानसभा से एससीएसटी विभाग अध्यक्ष मुन्नेन्द्र कन्नौजिया की पत्नी पूजा कन्नौजिया 295 मत प्राप्त कर विधानसभा अध्यक्ष बनी सहसवान विधानसभा से हरवीर यादव 394 मत पाकर विधानसभा

 अध्यक्ष सहसवान बिल्सी विधानसभा से कमरुल हुसेन 579 मत पाकर विधानसभा अध्यक्ष दातागंज विधानसभा से मोहम्मद सैफ 53 मत पाकर विधानसभा अध्यक्ष और शेखुपुर विधानसभा से राहुल पाल 99 मत हासिल कर शेखुपुर


 विधानसभा अध्यक्ष बने जबकि बदायूँ विधानसभा में युवा कांग्रेस का मतदाता कोरम पूरा न होने के कारण यहां अध्यक्ष नही बन पाए जबकि 3 मत हासिल कर गुड्डू सागर बदायूँ विधानसभा सचिव बने जिले भर के युवकों को कांग्रेस से जोड़ने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा ।

 जिसका लाभ कांग्रेस को आगामी लोकसभा चुनाव में मिलेगा। राजवीर के जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर जिला कांग्रेस कमेटी 21 जनवरी 2024 को परशुराम चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर स्वागत करेगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close