हाइवे पर अंनियत्रिंत होकर जिप्सी कार पलटी,तीन घायल
बिल्सी। आज शुक्रवार की सुबह बिजनौर-बदायूं पर गांव रायपुर बुजुर्ग के निकट आलोक कोल्ड स्टोर के पास कार को बचाने के चक्कर में एक जिप्सी कार अनियंत्रित होकर खंदी में पलट गई।
जिससे कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बिल्सी सीएचसी पहुंचा।
यहां उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। कस्बा इंचार्ज एसआई नितिन कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया
क्षेत्र के गांव नाई पिंडारी निवासी शिवम पुत्र बादाम सिंह, राजीव पुत्र रामनाथ और विवेक पुत्र रामकुमार अपनी जिप्सी कार से सुबह 10 बजे बिल्सी होते हुए
बदायूं के लिए किसी निजी कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा की ओर से आ रही कार को बचाने के चक्कर में उनकी जिप्सी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदी में जाकर पलट गई।
जिससे कार में सवार तीनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हे पुलिस ने बिल्सी सीएचसी अस्पताल भेजा। जहां उनका प्राथमिक चिकित्सा के बाद जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया