दिन में छाईं काली घटाएं, रात में हुई बूंदाबांदी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दिन में छाईं काली घटाएं, रात में हुई बूंदाबांदी

Wednesday, January 31, 2024 | January 31, 2024 Last Updated 2024-02-01T05:57:28Z
    Share


दिन में छाईं काली घटाएं, रात में हुई बूंदाबांदी

रामपुर। जिले में बुधवार को मौसम बदल गया। सुबह गलन के साथ ठंड बरकरार रही। दोपहर बाद काली घटाएं छा गईं और रात होते ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन अच्छी बारिश हो सकती है।


बुधवार को अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री दर्ज किया गया।
बुधवार सुबह जब लाेगों की आंख खुली तो मौसम साफ था। कोहरा और धुंध बिल्कुल नहीं थी,


लेकिन गलन और ठंड रही। जिससे आमजन को परेशानी हुई। सुबह करीब 11 बजे अच्छी धूप निकली, लेकिन दो बजे के बाद बादल छा गए। शाम चार बजे से आसमान में काली घटाएं नजर आने लगीं।


 साथ ही 2.7 किमी की रफ्तार से हवा भी चलने लगी। इससे मौसम काफी ठंड हो गया और लोगों की कंपकंपी छूटने लगी। लाेग रोडवेज और रेलवे स्टेशन के पास अलाव तापते नजर आए।

रात करीब साढ़े सात बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई। ऐसे में लोग छाता लेकर गुजरते दिखाई दिए। पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने कहा कि अभी अगले दो दिन बारिश हो सकती है। इससे मौसम और ठंडा हो जाएगा
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close