सनदुल औलिया हजरत ख्वाजा मोहम्मद फसाहत हसन शाह के उर्से मुबारक पर आज आम चादरपोशी की गई
मजार शरीफ पर आज पूरा दिन चादरपोशी और गुलपोशी का दौर चलता रहा
मिलक आज बुधवार को हज़रत ख़्वाजा मुहम्मद फ़साहत हसन शाह रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स भैसोड़ी शरीफ़, मिलक जनपद रामपुर में निहायत धूम धाम से मनाया जा रहा है। बुधवार को उर्से सनदुल औलिया का दूसरा दिन था। बीते मंगलवार की तरह आज बुधवार को भी दिन में सुबह 7 बजे दरगाह शरीफ़ पर क़ुरआन ख़्वानी का आयोजन हुआ।
ग़ाजीपुर से तशरीफ़ लाए हाफिज़ व क़ारी नवाज़ अहमद सईदी ने अपने शागिर्दों के साथ दरगाह शरीफ़ पर फ़ातेहा व सलातो सलाम पढ़ा क़ुरआन ख़्वानी के बाद सभी के लिए दुआए ख़ैर की। और मजार शरीफ पर आज पूरा दिन आम चादर पोशी और गुलपोशी का दौर जारी रहा।
उर्स में आने वाले सभी जा़यरीन ने दरगाह शरीफ़ के सज्जादानशीन हज़रत ख़्वाजा मुहम्मद सबाहत हसन शाह मद्दाज़िल्लाहुल आली से खानक़ाह में पहुंच कर कदम बोसी की, और उनकी दुआ तलब की।
दरगाह शरीफ़ के सज्जादानशीन ने आए हुए सभी ज़ाएरीन व ख़ुल्फ़ा हज़रात का हाल चाल जान कर सभी के लिए उनकी जायज मुरादों की पूर्ति के लिए दुआ की। आपके पास जो भी शख़्स मुलाक़ात के लिए आता है आप सभी को अपनी दुआएं देते हैं।
आज उर्से पाक का दूसरा दिन था । और कल दिन में बृहस्पतिवार को 10.30 बजे इस साल के उर्से पाक का क़ुल शरीफ़ का एहतेमाम होगा,