पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में लिया भाग

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में लिया भाग

Tuesday, January 16, 2024 | January 16, 2024 Last Updated 2024-01-16T14:18:52Z
    Share
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान में लिया भाग


रामपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शंकरपुर स्थित मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विदेशी आक्रांताओं की क्रिमिनल, क्रूर करतूत का कलंक मिटना और अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर राम मंदिर का निर्माण पूरा होना सदी की सबसे गौरवान्वित पल है।

 कुछ  राजनीतिक पूर्वाग्रह से पीड़ित प्राणी राम जन्मभूमि के मुद्दे को लटकाने-भटकाने, भय और भ्रम का माहौल पैदा करते रहे। ऐसे समय में जब देश गौरवांवित है तो कुछ लोग कुंठित मानसिकता से भरे हुए दिखाई पड़ रहे हैं।


आपको बताते चले कि आज मंगलवार दोपहर को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर पहुंचे जहां कोसी पुल पर पहुँचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका फूल,माला एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। उसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री शंकरपुर स्थित मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर,

मंदिर परिसर में चल रहे स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस तरह से समाज के सभी वर्गों में अयोध्या में राम जन्मभूमि पर राम मंदिर के निर्माण का स्वागत किया है। इससे यह बात साफ होती है

 कि जानबूझकर कुछ लोग इस मुद्दे पर सांप्रदायिक तड़का लगाकर अपने सियासी स्वार्थ सिद्ध करते रहे। जिस तरह का शीत विरोध कथित सेकुलर सिंडिकेट द्वारा दिखाई पड़ रहा है उससे एक बात स्पष्ट है कि केंद्र में यदि नरेंद्र मोदी ,अमित शाह और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ नहीं होते


 तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले और देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं के बावजूद भगवान रामलला 500 साल और टेंट में ही रह जाते।
उन्होंने कहा कि वर्ष 1985 में सुप्रीम कोर्ट ने शाहबानो के मामले में जब फैसला किया था

 तो उस समय की कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार ने संसद में संख्या बल का दुरुपयोग कर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को शाहबानो केस में पलट दिया था। वहीं एक तरफ कांग्रेस और उनके नेतृत्व वाली सरकार की भावना ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर गैर जिम्मेदार रही है।

 सुप्रीम कोर्ट के फैसले को निष्प्रभावी करने के लिए संख्या बल का दुरुपयोग किया। नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को प्रभावी एवं राम जन्मभूमि के निर्माण का रास्ता साफ करने के लिए किया है।

मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी,

राकेश मिश्रा,अभय गुप्ता,ज्वाला प्रसाद गंगवार,महासिंह राजपूत, कपिल आर्य, जागेश्वर दयाल दीक्षित,जगपाल यादव, राजीव मांगलिक, अवधेश शर्मा, सतनाम सिंह, टेकचंद गंगवार, हरीश गंगवार, सोनू लोधी, अर्जुन रस्तोगी, संजय चंद्रा, कपिल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close