बी एम बी एल जैन कॉलेज में हस्तशिल्प प्रशिक्षण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बी एम बी एल जैन कॉलेज में हस्तशिल्प प्रशिक्षण

Monday, January 1, 2024 | January 01, 2024 Last Updated 2024-01-02T05:10:37Z
    Share
सम्भल बहजोई

बी एम बी एल जैन कॉलेज में हस्तशिल्प प्रशिक्षण

बहजोई: भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के हस्तशिल्प सेवा केंद्र बरेली द्वारा बी एम बी एल जैन कॉलेज में विद्यार्थियों को कार्यशाला में दिया गया


हस्तशिल्प का प्रशिक्षण।
बी एम बी एल जैन कॉलेज के तत्वावधान में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के हस्तशिल्प विकास आयुक्त केंद्र, बरेली द्वारा हस्तशिल्प प्रशिक्षण एवं भारत सरकार की हस्तशिल्प योजनाओं की जानकारी देने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यशाला में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे


 कार्यालय विकास आयुक्त, हस्तशिल्प सेवा केंद्र बरेली के असिस्टेंट डायरेक्टर पुलकित जैन एवं बी एम बी एल जैन कॉलेज के डायरेक्टर सम्भव जैन ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन करते हुए दीप प्रज्वलित किया,


कार्यशाला में नेशनल मेरिट सर्टिफिकेट अवार्ड प्राप्त करने वाले देवकीनंदन ने मेटल क्राफ्ट का एवं स्टेट अवार्ड प्राप्त करने वाली रिम्पी राठौर,शालू सक्सेना एवं अंजू ने ज़री हस्तशिल्प का प्रशिक्षण दिया वहीं स्टेट अवार्ड प्राप्त करने वाली वंदना राठौर ने जलकुंभी हस्तशिल्प का प्रशिक्षण दिया साथ ही विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न क्राफ्ट कलाओं के टिप्स प्रदान किये गए।


असिस्टेंट डायरेक्टर पुलकित जैन ने कहा कि हमें अपने भीतर छुपी प्रतिभा को शिल्प में पिरौना है भारत सरकार शिल्पकारों को देश विदेश में जाकर अपने बनाये हुए शिल्पों के प्रदर्शन के ढेरों अवसर प्रदान करती है


एवं शिल्पकारों को हरसम्भव आर्थिक सहायता भी प्राप्त करती है। कॉलेज के निदेशक सम्भव जैन ने कहा कि अपने अंदर छुपे हुनर से पूरी दुनिया अचंभित करके अपने और अपने परिवार के लिए एक विराट करियर का रूप देकर अपना भविष्य संवार सकते हैं, हर इंसान के अंदर कोई न कोई हुनर है बस आवश्यकता है


 उसे पहचाने की और उसे अवसर प्रदान करने की, जैन ने भारत सरकार द्वारा कॉलेज में आयोजित की गई कार्यशाला में प्रशिक्षण देने आए राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिल्पकारों का आभार व्यक्त करते हुए समानित किया।


इस अवसर पर फार्मेसी कॉलेज के प्रधानाचार्य मो. शाकिर, फार्मेसी हेड नागेश कुमार राघव,डॉ मनोज कुमार, नेत्रपाल सिंह,सौरभ सक्सेना,जसवीर सिंह,अक्षय सिंह राठौर, विनोद कुमार, अखिलेश कुमार,खुशीराम राणा, संकित शर्मा अंकित,अमित आदि उपस्थित रहे, संचालन वंदना राठौर ने किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close