राजाराम महिला इंटर कॉलेज बदायूँ में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के द्वारा सात दिवस विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राजाराम महिला इंटर कॉलेज बदायूँ में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के द्वारा सात दिवस विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस का आयोजन

Friday, January 5, 2024 | January 05, 2024 Last Updated 2024-01-05T12:31:37Z
    Share
दिनांक 5 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार को राजाराम महिला इंटर कॉलेज बदायूँ में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के द्वारा सात दिवस विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस का आयोजन योजना ग्राम चन्द्रोखर गोटिया में किया गया |


आज का विषय नशा मुक्ति और रोजगार प्राप्त करने के गुण सिखाए गए| प्रातः काल सर्वप्रथम छात्राओं ने प्रार्थना करके कार्य आरंभ किया उसके बाद छात्राओं ने चयन स्थल चन्द्रोखर गोटिया में पहुंच कर साफ सफाई का कार्य किया|

छात्राओं ने रैली व नारो के माध्यम से ग्राम वासियों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया| छात्राओं ने गांव की दीवारों पर चूने से पुताई करके गेरू से नशा मुक्ति से संबंधित नारा लिख ​​कर जागरूक किया| ग्राम वासियों को नशा से होने वाले नुकसान और परिवार पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों के बारे में बताया|


आज की मुख्य अतिथि कुमारी संगीता दिवाकर (पार्लर) ने शिविर में हुई महिलाओं तथा लड़कियों को रोजगार के टिप्स दिए अनेक प्रकार की केशसज्जा, साडी बांधने के विभिन्न तारिके, हेयर कटिंग करना सिखाया|उन्होंने बताया


कि महिलाएं अपने घर पर रहकर पार्लर का काम करके अच्छा पैसा कमा कर अपने परिवार का पालन पोषण कर सकती है|
कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुलेखा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक किया|

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती डॉ. अनिता कुमारी जी ने बताया महिलाओं को पराधीन नहीं रहना चाहिए बल्कि आत्मनिर्भर बनकर पुरुषों से कंधा मिलाकर चलना चाहिए |

सायंकालीन गोष्ठी नशा मुक्ति पर श्रीमती मणि पांडे तथा श्रीमती चित्रा कुमारी ने छात्राओं को चर्चा करके हानियां बताई| सिलाई सिखाने के लिए कुमारी चांदनी मैडम ने अखबार पर कपड़ो की कटिंग करनी सिखाई तथा सिलना सिखाकर रोजगार के लिए प्रेरित किया |वस्त्र वितरण किए गए
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close