सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन को जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के रूप में मनाया गया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन को जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के रूप में मनाया गया।

Saturday, January 6, 2024 | January 06, 2024 Last Updated 2024-01-06T11:54:48Z
    Share
आज दिनांक 06/01/2024 दिन शनिवार को राजा राम महिला इंटर कॉलेज बदायूं में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के द्वारा चलाए जा रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन को जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के रूप में मनाया गया।


 आज की मुख्य अतिथि प्राची दीक्षित रही उन्होंने पौधारोपण किया तथा स्वयं सेविकाओं को आयरन तथा कैल्सियम की टैबलेट्स वितरित की शिविर हेतु चयनित स्थल चंद्रशेखर गोटिया में जाकर स्वयं सेविकाओं ने गड्ढे खोदकर पौधों रोपण किया,


पानी लगाया व गत वर्ष लगाए गए ,पौधों की समय-समय पर जाकर देखरेख की तथा स्थानीय लोगों को जल संरक्षण तथा वृक्षों के महत्व के बारे में जागरूक किया।


पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने तथा उनकी उचित देखरेख करना हमारे जीवन का मुख्य अंग है। वायु जल हमारे जीवन का मुख्य आधार है इनके बिना हम जीवित नही रह सकते इस विषय पर पोस्टर,

निबंध तथा स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान छवि ,द्वितीय स्थान पिंकी तथा तृतीय स्थान रीता का रहा।


विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती डॉक्टर अनिता कुमारी जी ने पौधारोपण किया और पानी लगाया इसी के साथ Nss की स्वयंसेविकाओं ने ग्रामीणों को बताया कि पॉलीथिन हमारे पर्यावरण के लिए कितनी हानिकारक है


इसका प्रयोग न करके हमें कपड़े के थैलों का प्रयोग करना चाहिए सायें कालीन गोष्ठी में मुख्य अतिथि श्रीमती मनी पांडे ने पर्यावरण सुरक्षा पर अपने विचार व्यक्त किये उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।


कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुलेखा सिंह ने एक पौधा लगाया। शिविर में श्रीमती अंजुम शहर श्रीमती ज्योति सागर श्रीमती नाज़नीन बेगम, श्रीमती चित्रा कुमारी ,श्रीमती पुष्पा दिवाकर,लिपिक आशीष सक्सेना मनोज भारद्वाज तथा राजा राम का विशेष सहयोग रहा
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close