बारात में गई कार को साथ गई दूसरी गाड़ी वालों ने दबंगई दिखाकर ठोका।
दोनो पक्षों में हुई गाली गलौज पर पुलिस को दी तहरीर।
मुजरिया=अलीगंज से गई बारात में शामिल हुए बारातियों में एक ने दूसरे की गाड़ी में टक्कर मार दी जिससे गाड़ी छतिग्रस्त हो गई।बाद में दोनो पक्षों में गाली गलौज पर पुलिस को तहरीर दी गई है।
विगत रविवार की रात थाना क्षेत्र के गांव अलीगंज से एक बारात थाना वजीरगंज के दौलतपुर को गई थी जिसमे अलीगंज के उपदेश और योगेश तोमर एक गाड़ी से गए थे वहीं मुजरिया गांव के आकाश की गाड़ी भी गई थी जिसमे अलीगंज के टिंकू और नरेंद्र भी गए थे।
बारात घर के बाहर खड़ी आकाश की गाड़ी में दावत खाकर लौटे अलीगंज निवासी उपदेश की कार ने कार को जबरदस्ती पीछे हटाने पर ठोक दी जिससे कार छतिग्रस्त हो गई।
आकाश की गाड़ी में गए लोगो ने बताया कि बारात में उपदेश की गाड़ी में बैठे लोग शराब के नशे में थे उन्होंने जबरदस्ती गाड़ी को ठुकवा दिया।