प्रत्येक बूथ पर मन की बात सुनी गई :- राजीव कुमार गुप्ता

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्रत्येक बूथ पर मन की बात सुनी गई :- राजीव कुमार गुप्ता

Sunday, January 28, 2024 | January 28, 2024 Last Updated 2024-01-28T13:49:18Z
    Share
बदायूँ
प्रत्येक बूथ पर मन की बात सुनी गई :- राजीव कुमार गुप्ता


बदायूँ :- प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 109वें संस्करण को दातागंज विधानसभा के समरेर मंडल के गांव बझेड़ा के बूथ संख्या-43 पर कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सुनी। आज जिले में जगह-जगह मन की बात जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने सुनी।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दातागंज विधानसभा के समरेर मंडल के बूथ संख्या-43 में कहा मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों के ऐसे प्रयासों को सामने लाया जा रहा है,

जो निस्वार्थ भावना के साथ समाज और देश को सशक्त करने का काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने आज पद्म सम्मान प्राप्तकर्ताओं का जिक्र किया। पद्म पुरस्कार पाने वाले अधिकतर लोग,

अपने-अपने क्षेत्र में काफी अनूठे काम कर रहे हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में काफी तेजी से कार्य हुए हैं।

इसी का परिणाम है कि आज हमारी नारी शक्ति हर क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही हैं। साथ ही कहा प्रधानमंत्री की हर बात हमेशा प्रेरणा देने वाली होती है।


उन्होंने कभी भी मन की बात कार्यक्रम में राजनीतिक बात नहीं की, बल्कि वे सामाजिक बातों को लेकर हर बार नया विषय लोगों के सामने लेकर आते हैं। उन्होंने कहा पीएम के मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से समाज में काफी सुधार हुआ है।


मन की बात कार्यक्रम में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने सिविल लाइन मंडल में सुनी, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने बिल्सी ग्रामीण में सुनी, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने नगर पालिका दातागंज में सुनी।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र गुर्जर, कालीचरण, विनेश, अशोक राठौर, रमेश, अमर सिंह, मुकेश, भोलानाथ, भरेश पाल, अजय वीर, जगपाल, हेतराम, रावेंद्र, मनोज, जगवीर, सुखदेव, प्रदीप, सोरेन, अग्रवीर गुर्जर, वीरपाल, अंकित, सोनू, नितेश, सादुराम, आदि लोग उपस्थित रहे।

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close