आजम ने सबूत पेश करने के लिए कोर्ट से फिर मांगा समय

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आजम ने सबूत पेश करने के लिए कोर्ट से फिर मांगा समय

Saturday, January 13, 2024 | January 13, 2024 Last Updated 2024-01-14T02:56:52Z
    Share


आजम ने सबूत पेश करने के लिए कोर्ट से फिर मांगा समय

रामपुर। डूंगरपुर बस्ती में घर में घुसकर मारपीट व डकैती और आपराधिक षड्यंत्र रचने के मामले में सपा नेता आजम खां ने

 अधिवक्ता के माध्यम से सबूत पेश करने के लिए कोर्ट से समय मांगा। कोर्ट अब इस मामले की सुनवाई 15 जनवरी को करेगी। सुनवाई के दौरान सपा नेता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के

 जरिये सीतापुर जेल स पेश हुए।
गंज थाना क्षेत्र के डूंगरपुर बस्ती को खाली कराने के 12 मुकदमे वर्ष 2019 में दर्ज हुए थे।


 इसमें सपा के पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां, ठेकेदार बरकत अली, रिटायर्ड सीओ आले हनस, फिरोज खां, रानू खां, धर्मेंद्र चौहान, फसाहत अली खां शानू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा आजम खां को आपराधिक


 षड्यंत्र रचने का आरोपी बनाया गया है। इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई हुई। पेशी के दौरान सपा नेता के अधिवक्ता ने कोर्ट में सफाई पेश करने के लिए फिर से समय मांगा, जिस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए 15 जनवरी की तारीख निश्चित कर दी। एडीजीसी कुमार सौरभ ने बताया कि अब 15 को सुनवाई होगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close