धोका देकर भागे पति की खोज करते - करते बेंगलुरु से मिलक थाने पहुची पत्नी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

धोका देकर भागे पति की खोज करते - करते बेंगलुरु से मिलक थाने पहुची पत्नी

Friday, January 5, 2024 | January 05, 2024 Last Updated 2024-01-05T14:10:34Z
    Share
धोका देकर भागे पति की खोज करते - करते बेंगलुरु से मिलक थाने पहुची पत्नी

रामपुर। आपको बताते चले कि बेंगलुरु में काम करने गया जनपद के मिलक तहसील क्षेत्र के युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते वहां परा एक युवती से शादी कर ली। कुछ वर्ष तक उसके साथ रहने के बाद छोड़कर गांव आ गया।


 जानकारी मिलने के बाद महिला मिलक थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को सारा मामला बताया। बाद में पुलिस युवक और उसके परिजनों को बुलाकर मामले में समझौता कराकर महिला को उसके पति के साथ भेज दिया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।


गुरुवार को बेंगलुरु निवासी एक महिला अपनी वृद्ध मां के साथ मिलक कोतवाली पहुंची। पुलिस को बताया कि क्षेत्र के कूप गांव निवासी एक युवक उसका पति है। निकाह को दो साल हो गए  हैं। 


एक साल तक तो उसका पति उसके साथ रहा। इस बीच गांव आता जाता रहता था,लेकिन एक वर्ष पहले उसका पति उसे धोखा देकर अपने गांव लौट आया। फोन पर बात होती तो कहता कि कुछ दिनों के बाद वह बेंगलुरु लौट आएगा। 


फिर उसके पति ने मोबाइल नंबर बदल लिया और संपर्क टूट गया। पति की राह देखते-देखते एक वर्ष बीत गया।
थक हारकर उसने पति के गांव पहुंचने का निर्णय लिया। वह अपनी वृद्ध मां के साथ मंजिल की ओर निकल पड़ी। पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए 

युवक के परिजनों से संपर्क किया और युवक को कोतवाली बुला लिया। युवक और उसके परिजनों को देख महिला का पारा चढ़ गया। पति को जमकर खरी खोटी सुनाई। पति के साथ रहने की गुहार लगाई। 

पुलिस ने दोनों पक्षों से वार्तालाप कर पत्नी के साथ जीवन यापन करने फरमान सुनाया। उसके बाद पति राजी खुशी  पत्नी को अपने साथ गांव ले गया। 

मिलक कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि युवक की नादानी से उसका परिवार टूट रहा था। महिला को इंसाफ दिलाते हुए उसे पति के साथ भेज दिया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close