कोहरे में ड्यूटी कर रहे हैं रेल कर्मी की ट्रेन की टक्कर लगने से मृत्यु
जनपद बरेली के अंतर्गत रेलवे स्टेशन वीलपुर के नजदीक बाइबल नदी के पास रेल पटेरिया के बीच ड्यूटी कर रहे हैं रेल कर्मी की ट्रेन से टक्कर लगने से दर्दनाक मौत हो गई ।।घटना के 30 मिनट के बाद पहुंची राजधानी एक्सप्रेस को रेलवे ट्रैक
सुचारू रूप से चालू होने तक लगभग 1 घंटा खड़ा रहना पड़ा घटना की सूचना पर थाना मीरानपुर कटरा की पुलिस मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे जहां मौके पर मौजूद लगभग एक दर्जन रेल कर्मियों ने बताया ,कि 40 वर्षीय उमेश कश्यप पुत्र विश्राम कश्यप निवासी ग्राम निवाडि़या थाना फतेहगंज
पूर्वी के साथ कुल 13 रेलकर्मी प्रातः 7:00 बजे से ड्यूटी करने को बिलपुर स्टेशन से रेल पकड़ी की पेट्रोलिंग करते हुए गेट संख्या 343 की ओर जा रहे थे।। की बाइगुल नदी के समीप प्रातः 10:00 बजे बरेली की ओर से आ रही
अकाल तख्त एक्सप्रेस संख्या 22317 ने पीछे चल रहे रेल कर्मी उमेश को टक्कर मार दी। जिससे रेल कर्मी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई घटना की जानकारी पी डब्ल्यू ई बिलाल खान को दी गई ,जो करीब 2 घंटे के बाद बिलाल खान ने घटना स्तर पर पहुंचकर जांच पड़ताल की ,इसके बाद
सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ शाहजहांपुर अरुण कुमार सक्सेना भी मौके पर पहुंचे ।जहां उन्होंने मृतक के परिजनों को नियम के अनुसार अंत्येष्टि हेतु 10000 की धनराशि प्रदान की। घटना के समय मौजूद रेल कर्मियों से जानकारी लेने पर स्टेशन बिलपुर गैंग 25 के रेल कर्मियों ने बताया
की 12 कर्मचारियों के साथ उमेश कश्यप की ड्यूटी पर तैनात था । जो की पटिरियों की पेटोलिंग कर रहा था। सेक्शन इंजीनियर अरुण कुमार सक्सेना ने रेल कर्मियों द्वारा दी गई जानकारी को नजर अंदाज करते हुए मनवाने तरीके से मृतक रेलकर्मी उमेश को ड्यूटी से एब्सेंट बताया
इस बात को लेकर रेल कर्मियों ने अधिकारियों का घेराव किया सेक्शन इंजीनियर का कहना था कि उमेश कश्यप 2 दिन से एब्सेंट चल रहा था ।तो आज अचानक ड्यूटी पर कैसे आ गया, वहीं रेलवे कर्मियों का कहना था की मेठ मोरपाल छुट्टी पर होने के कारण उमेश को कार्यवाहक मैठ
के रूप में ड्यूटी पर भेजा गया था इस बात को लेकर रेल कर्मियों का अधिकारियों के बीच जमकर नोक झोंक हुई जहां अधिकारियों की मनमानी से गुस्सा है रेल कर्मियों ने लाल झंडी लगाकर रेल यातायात को जाम करने की घोषणा कर दी
मामले की सूचना संगठन के नरेंद्र त्यागी और शिवकुमार सक्सेना सेक्रेटरी को दी गई जहां पहुंचे नरेंद्र त्यागी व शिवकुमार सक्सेना ने पी डब्ल्यू ई से वार्ता कर मामले को निष्पक्ष रूप से कार्रवाई करने की मांग की,
जिसके बाद सेक्शन इंजीनियर अरुण कुमार सक्सेना ने सभी रेलकारियों के बीच खड़े होकर मृतक रेल कर्मी उमेश कश्यप की ड्यूटी पर तैनात होने की घोषणा की जिसकी मृत्यु ड्यूटी पर तैनात ही हुई इस घोषणा के बाद पत्र लिखे जाने के बाद गुस्सा आए रेल कर्मियों को नरेंद्र त्यागी के द्वारा समझा बुजाकर शांत किया गया ,
इसके बाद थाना कटरा पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया ,घटना की जानकारी मिलते ही आसपास क्षेत्र की सैकड़ो लोग मौके पर एकत्रित हो गए