सम्भल बहजोई।
सांड़ के हमले में किसान घायल, किसानों में आक्रोश।
संभल)। पवांसा ककेगांव ठाठी में खेत पर फसल की रखवाली करने गए बुजुर्ग किसान हरप्रसाद को सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। सांड़ के हमले के बाद किसानों में आक्रोश है।
क्षेत्र के गांव ठाठी निवासी घायल हरप्रसाद ने बताया कि रविवार सुबह पांच बजे वह गेहूं की फसल की रखवाली कर रहे थे। इस दौरान खेत में घूम रहे सांड़ ने पीछे से आकर हमला कर दिया।
सांड़ काफी देर तक जमीन पर ही उन्हें घसीटता रहा। शोर सुनकर आसपास के खेतों में फसल की रखवाली कर रहे किसान दौड़कर आए और सांड़ से बचाया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव और जंगल में कई सांड़ हैं।
छुट्टा पशुओं के झुंड भी घूम रहा है। प्रधान और पंचायत सचिव से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई है। मजबूरन जान जोखिम में डालकर फसल की रखवाली कर रहे हैं।