उझानी गांव अब्दुल्ला गंज में आवारा सांड का आतंक महिला सहित दो को घायल किया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उझानी गांव अब्दुल्ला गंज में आवारा सांड का आतंक महिला सहित दो को घायल किया

Thursday, January 4, 2024 | January 04, 2024 Last Updated 2024-01-05T04:15:54Z
    Share
उझानी गांव अब्दुल्ला गंज में आवारा सांड का आतंक महिला सहित दो को घायल किया

 

 
घायल महिला बदायूं तो शिक्षक राजकीय मेडिकल कालेज में एडमिट उझानी बदायूं 4 जनवरी 2024। कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्ला गंज में


 एक आवारा सांड का आतंक व्याप्त है। सांड के हमले से एक महिला सहित एक अध्यापक गंभीर हालत में घायल हो गये।


महिला बदायूं के प्राईवेट चिकित्सक तो शिक्षक राजकीय मेडिकल कालेज में एडमिट । जानकारी के अनुसार गांव अब्दुल्ला गंज के निवासी शिवकुमार की पत्नी विमलेश 30 बर्षीय बदायूं से दवा लेकर आ रही थी


कि घर जाते वक्त आवारा सांड ने पेट में सींग मार दिया। पेट फटने से गंभीर घायल महिला को इलाज के लिए बदायूं के प्राईवेट चिकित्सक के यहां भर्ती करा दिया जहां अब भी विमलेश की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

 वही गांव के ही शिक्षक मुमतियाज अहमद 40 को भी कल स्कूल से वापस आते वक्त सांड ने हमला कर घायल कर दिया। घायल शिक्षक को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close