लोकसभा संयोजक बनने पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार का स्वागत एवं अभिनंदन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

लोकसभा संयोजक बनने पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार का स्वागत एवं अभिनंदन

Sunday, January 21, 2024 | January 21, 2024 Last Updated 2024-01-21T13:17:59Z
    Share
लोकसभा संयोजक बनने पर पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार का स्वागत एवं अभिनंदन

मिलक- नगर मिलक के अंतर्गत
आज भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पांडेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार को रामपुर जिले का लोकसभा संयोजक बनने पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मिलक में उन्हें पटका एवम मिठाई खिलाकर उनका भव्य स्वागत एवम अभिनंदन किया।

जिला उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पांडेय ने कहा कि पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार को पार्टी ने रामपुर लोकसभा का लोकसभा संयोजक बनाया है इसके लिए मैं सुरेश चंद्र गंगवार को बहुत बधाई एवम शुभकामनाएं देता हूं

 उन्होंने कहा कि पार्टी आपके संयोजन में 2024 का लोकसभा चुनाव जीतेगी, रामपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अधिक से अधिक संख्या में मत प्राप्त कर विजयी होगा।

पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार ने सभी कार्यकर्ता बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे रामपुर लोकसभा का संयोजक बनने पर जो आज आप सभी के द्वारा भव्य स्वागत एवम अभिनंदन किया हैं ।

इसके लिए मैं आप सभी का हृदय से आभारी हूं। और हमेशा आभारी रहूंगा। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे जो 2024 के लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जो जिम्मेदारी दी है। इस जिम्मेदारी का मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वाह करूंगा,


और मैं पूरी इमानदारी के साथ पार्टी हाई कमान के दिशा निर्देश का पालन करूंगा । उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे रामपुर लोकसभा का संयोजक बनाया इसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूं।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पांडेय, नगर अध्यक्ष मनोज पांडे, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा ऋषि पांडेय, नन्दन प्रसाद गंगवार,संजीव गंगवार, राजीव गंगवार, पंकज चौधरी, शिवम पांडेय, पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close