वॉटर वुमन शिप्रा पाठक ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मुख्यालय पहुंच संघ संस्थापक डॉ केशव हेडगेवार को पुष्पांजलि अर्पित की

Notification

×

All labels

All Category

All labels

वॉटर वुमन शिप्रा पाठक ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मुख्यालय पहुंच संघ संस्थापक डॉ केशव हेडगेवार को पुष्पांजलि अर्पित की

Thursday, January 11, 2024 | January 11, 2024 Last Updated 2024-01-11T14:48:13Z
    Share
वॉटर वुमन शिप्रा पाठक ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मुख्यालय पहुंच संघ संस्थापक डॉ केशव हेडगेवार को पुष्पांजलि अर्पित की


श्री राम जानकी पद यात्रा एक दिन संघ मुख्यालय में रात्रि विश्राम करेगी संघ मुख्यालय पहुँचने पर अयोध्या से रामेश्वरम पद यात्रा कर रही शिप्रा का राम भक्तों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया आज अयोध्या से रामेश्वरम तक की पद यात्रा पर

 निकलीं वॉटर वुमन शिप्रा पाठक की राम जानकी वन गमन पद यात्रा नागपुर पहुंची।यहां शिप्रा का राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुख्यालय पहुँचने पर रामभक्तों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।संघ मुख्यालय पहुँच कर शिप्रा ने सर्वप्रथम मुख्यालय को प्रणाम करते हुए

अंदर प्रवेश किया इसके उपरांत मुख्यालय व्यवस्थापक विकास जी के साथ शिप्रा ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डॉ केशव हेडगेवार की प्रतिमा

 पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया।इस दौरान वहां उपस्थित संघ प्रतिनिधि मंडल ने शिप्रा को मुख्यालय प्रभारी विकास जी के नेतृत्व में संघ मुख्यालय का भ्रमण कराते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय का भ्रमण कराया।

इस दौरान शिप्रा ने पूर्व में हुए स्वागत में रामभक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा भारत राममय हो गया है इसका पूरा श्रेय राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को जाता है।

क्योंकि संघ ने इसकी लंबी लड़ाई ऐसे समय में प्रारंभ की जब चारों ओर विपरीत परिस्थिति थीं।आज एक महिला अकेले 4000 किमी की पद यात्रा पर निकल पड़ी बिना सुरक्षा की चिंता किए इसका श्रेय भी आज के भयमुक्त वातावरण को हो जाता है।

उन्होंने बताया कि उनकी यात्रा अयोध्या से रामेश्वरम में पड़ने वाले पड़ाव पर स्वयं सेवक संघ की सहायता से राम जानकी वाटिका लगाएगी।शिप्रा लगातार मातृ शक्ति को जानकी जी के गुणों का आत्मसात करने का संकल्प भी दिला रहीं है।

दातागंज की रहने वाली शिप्रा की राम जानकी पद यात्रा इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। 4000 किमी में से अब तक उन्होंने 1652 किलो मीटर की दूरी तय कर ली है।आज संघ मुख्यालय में विश्राम के बाद शिप्रा का अगला मार्ग नासिक की ओर बढ़ेगा
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close