शौचालय के पुनर्निर्माण को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने उप जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शौचालय के पुनर्निर्माण को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने उप जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन

Friday, January 12, 2024 | January 12, 2024 Last Updated 2024-01-12T11:47:40Z
    Share
शौचालय के पुनर्निर्माण को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने उप जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन

*मिलक*- नगर मिलक के अंतर्गत उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने नगर मिलक के मुख्य चौराहे पर स्थापित शौचालय के पुनर्निर्माण को लेकर तथा परिवहन बसों के बाईपास से गुजर जाने की समस्या के संबंध में एक ज्ञापन


मिलक उपजिला अधिकारी को दिया और उक्त समस्याओं के संबंध में रोष जताते हुए उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी ने बताया कि कड़ाके की पड़ रही ठंड को ठेंगा दिखाते हुए


 परिवहन निगम के बस चालक नगर मिलक के यात्रियों को बाईपास पर छोड़कर चले जाते हैं जिसके कारण नगर मिलक के यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है और गौरतलब बात यह है कि बाईपास से नगर की दूरी लगभग 2 किलोमीटर है


 और इस 2 किलोमीटर के बीच में लगभग 1 किलोमीटर का जंगल परीक्षेत्र भी पड़ता है। जिसके कारण यात्रियों के साथ कभी भी कोई भी अनहोनी घटना घटने की आशंका है। इसी क्रम में मंडल के पदाधिकारी ने दूसरी समस्या से अवगत कराते हुए


कहा कि नगर के मुख्य चौराहे पर यात्रियों के लिए एवं नगरीय क्षेत्र के दुकानदारों की सुविधा हेतु एक शौचालय पूर्व में स्थापित था जिसका पुनर्निर्माण कराया जाना सुनिश्चित था किंतु काफी समय से शौचालय का पुनर्निर्माण रुका हुआ है


 जिसके कारण बाहरी यात्रियों को एवं नगरीय क्षेत्र के दुकानदारों को भारी सुविधा से जूझना पड़ रहा है। उपरोक्त समस्याओं के संबंध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर


 अध्यक्ष राजू गुप्ता के नेतृत्व में नगर मिलक क्षेत्र के दुकानदार उपजिलाअधिकारी कार्यालय पहुंचे। और उप जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में मांगों से संबंधित ज्ञापन तहसीलदार मिलक को दिया और समस्याओं के संबंध में अवगत कराया ‌।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close