रामपुर के दुर्गम क्षेत्र गानवीं, तकलेच और धारगौरा की सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सक दे रहे सेवाएं

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामपुर के दुर्गम क्षेत्र गानवीं, तकलेच और धारगौरा की सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सक दे रहे सेवाएं

Thursday, January 18, 2024 | January 18, 2024 Last Updated 2024-01-19T04:49:19Z
    Share
संवाददाता मुस्कान अंसारी 

रामपुर के दुर्गम क्षेत्र गानवीं, तकलेच और धारगौरा की सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सक दे रहे सेवाएं

31 मार्च तक चलेगा केंद्र सरकार का आयुष्मान भव कार्यक्रम



रामपुर बुशहर। कोरोना महामारी के बाद देश और प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं में व्यापक स्तर पर सुधार हुआ है। केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य लाभ की विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को लाभ मिल रहा है। इसी तरह की एक योजना आयुष्मान भव भी है,


 जिसके माध्यम से ग्रामीणों को घरद्वार पर विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। सप्ताह में एक बार विशेषज्ञ चिकित्सक ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच करने के साथ ही उनका उपचार भी कर रहे हैं।


 गौर हो कि रामपुर उपमंडल के दुर्गम एवं ग्रामीण इलाकों में रह रहे लोगों के लिए आयुष्मान भव कार्यक्रम कारगर साबित हो रहा है। उपमंडल रामपुर की तीन सीएचसी तकलेच, गानवीं और धारगौरा में सप्ताह में एक बार खनेरी अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं।


 इन विशेष शिविरों में मेडिसिन, गायनी, ऑर्थो, स्किन और ईएनटी सहित अन्य रोगों के विशेषज्ञ ग्रामीणों को घरद्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवा रहे हैं।


 बीते वर्ष सितंबर से इस कार्यक्रम की शुरूआत की गई थी। यह अभियान 31 दिसंबर निर्धारित की गई थी, लेकिन अब केंद्र सरकार ने कार्यक्रम की समयावधि बढ़ा दी है। अब यह कार्यक्रम 31 मार्च तक चलेगा।


इसके तहत शुक्रवार को उप तहसील तकलेच में स्वास्थ्य जांच और उपचार कार्यक्रम चलाया जाएगा। कार्यक्रम में खनेरी अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक भाग लेंगे। इन तीन सीएचसी में अभी तक सैकड़ों ग्रामीणों ने विशेष स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाया है।


ग्रामीणों की स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए केंद्र सरकार का यह कार्यक्रम लाभकारी साबित हो रहा है। खंड स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी रामपुर डॉ. आरके नेगी ने कहा कि आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत सैकड़ों ग्रामीणों को घरद्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं।

 उपमंडल के तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सप्ताह में एक बार विशेषज्ञ चिकित्सक ग्रामीणों की निशुल्क जांच और उपचार की सुविधा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 31 मार्च तक चलेगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close