विकसित यात्रा के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का एक राष्ट्रव्यापी अभियान बन चुका है :- डीके भारद्वाज
सहसवान( बदायूं) :- विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में सहसवान में हुए, जिसमे डीके भारद्वाज ने अपने विचार रखते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारियों को विस्तार अवगत कराया।
डीके भारद्वाज ने सहसवान के बिसौली इस्लामनगर स्टैंड में कहा मोदी की गारंटी वाली गाड़ी युवा शक्ति और नारी शक्ति दोनों को ही सशक्त कर रही है।
इसका अधिक से अधिक लाभ आप सब लोग उठाएं और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाएं। यह विकसित भारत संकल्प यात्रा योजनाओं का लाभ पहुचाने के लिए शुरू की है।
‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना महिलाओं को सशक्त और किसानों को समृद्ध बनाने में निर्णायक साबित हो रही है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा मण्डल संयोजक सचिन शर्मा ने कहा मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। इस यात्रा का उद्देश्य वंचितों तक पहुंचना है,