श्रद्धा एवं विश्वास का अभूतपूर्व वातावरण: सम्भव जैन केवल राम ही नहीं राष्ट्र मंदिर का हुआ निर्माण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

श्रद्धा एवं विश्वास का अभूतपूर्व वातावरण: सम्भव जैन केवल राम ही नहीं राष्ट्र मंदिर का हुआ निर्माण

Sunday, January 21, 2024 | January 21, 2024 Last Updated 2024-01-21T12:11:20Z
    Share
श्रद्धा एवं विश्वास का अभूतपूर्व वातावरण: सम्भव जैन
 केवल राम ही नहीं राष्ट्र मंदिर का हुआ निर्माण


०दीपावली मनाकर व्यक्त करें अपने मन के भाव
बहजोई: बी एम बी एल जैन कॉलेज में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा अयोध्या से आये पूजित अक्षत एवं श्रीराम मंदिर चित्र वितरण कर 22 जनवरी को राम उत्सव मनाकर घर घर दीपावली मनाने का आव्हान सभी छात्र-छात्राओं एवं कॉलेज परिवार से किया गया।

सिविल लाइन बहजोई मार्ग पर स्थित बी एम बी एल जैन कॉलेज में अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रीराम जन्मभूमि के ऐतिहासिक इतिहास के बारे में बताया गया।


 इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक सम्भव जैन ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के तत्वावधान में पौष शुक्ल द्वादशी, तदनुसार 22 जनवरी को प्रभु श्री राम के बाल रूप नूतन विग्रह को श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे नवीन मंदिर

 भूतल के गर्भ गृह में विराजित करके प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी इस अवसर पर अयोध्या सहित पूरे देश में अभूतपूर्व आनंद का वातावरण बने अपने ग्राम मोहल्ले कॉलोनी में राम उत्सव मनाया जाए


इसी हेतु सभी विद्यार्थियों सहित कॉलेज परिवार के प्रत्येक सदय अपने अपने घरों व बस्ती, मौहल्ले में अयोध्या से आए पूजित अक्षत से मस्तक पर तिलक धारण कर भगवान राम के गुणों का बखान करते हुए भजन कीर्तन इत्यादि करें एवं सांय काल में रंगोली,


झालर व दीपों से घर सजाकर एव राम ज्योति जलाकर भव्य दीपावली मनाएं, श्री जैन ने कहा कि यह मंदिर केवल राम मंदिर नहीं बल्कि एक राष्ट्र मन्दिर है समाज का प्रत्येक वर्ग इसको लेकर अति उत्साहित है

 पूरे देश का वातावरण श्रद्धा एवं विश्वास से गदगद हो रहा है। इस मौके पर सभी को राम मंदिर का चित्र एव अक्षत वितरण किए गए। इस अवसर पर नागेश कुमार


, डॉ मनोज, कुशनंदन, अखिलेश कुमार, विनोद कुमार, जसवीर सिंह, सौरभ सक्सेना, नेत्रपाल सिंह, अंकित, देवेंद्र यादव, खुशीराम राणा, अक्षय राठौर, संकित शर्मा, अमित राजपूत, विपिन, किशनपाल, चंद्रसेन आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close