नव विवाहिता ने अपनी जान फांसी के फंदे पर झूल कर दी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नव विवाहिता ने अपनी जान फांसी के फंदे पर झूल कर दी

Monday, January 29, 2024 | January 29, 2024 Last Updated 2024-01-29T09:32:48Z
    Share
नव विवाहिता ने अपनी जान फांसी के फंदे पर झूल कर दी

 जनपद बरेली के अंतर्गत थाना भोजीपुरा में विवाहिता से मोबाइल छीनने के विवाद को लेकर विवाहिता की संदिग्ध परस्थितियों में मृत्यु हो गई, वही विवाहिता के पिता ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

  बदायूं जनपद के थाना दातागंज क्षेत्र के ग्राम टिकरा निवासी राममूर्ति ने अपनी पुत्री नया का विवाह करीब 4 वर्ष पहले दातागंज थाना क्षेत्र के दूनी गांव निवासी विजय के साथ किया था ।

पिछले करीब तीन माह से विजय अपनी पत्नी नेहा के साथ अपने बहनों ही अरविंद कुमार के थाना भोजीपुरा क्षेत्र के अंतर्गत माडन विलेज में रह रहा था, पुलिस के अनुसार शनिवार की रात लगभग 12:00 बजे उसकी पत्नी किसी से बात कर रही थी

इसी बात को लेकर विजय ने मोबाइल छीन लिया उसके बाद दोनों में विवाद पैदा हो गया रविवार की सुबह विवाद सुलझाने के लिए विजय और नेहा अरविंद के दूसरे मकान पर गए सुबह करीब 10:00 बजे नेहा अपने मकान पर वापस आ गई विजय के अनुसार वापस आकर नेहा ने छत पर लगे हुए

पाइप में साल बांधकर फंदे पर जुड़कर अपनी जान गवा दी जबकि वह अरविंद के यहां से वापस आया तो कमरा बंद मिला आवाज देने पर जब दरवाजा नहीं खुला,तो खिड़की को तोड़कर देखा नेहा फंदे पर झूल रही थी। इसके बाद उसने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा ,

उसके उपरांत उसने पुलिस को सूचना दी, पिता राम मूर्ति का कहना है कि रविवार सुबह करीब 12:00 किसी रिश्तेदार के माध्यम से उन्हें नेहा की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई जबकि नेहा के ससुराल वालों ने कोई भी सूचना देना जरूरी नहीं समझा,


 उन्होंने नेहा के पति विजय पर हत्या करने का आरोप लगाया है।।
  थानाध्यक्ष भोजीपुरा जगत सिंह ने बताया कि नेहा के परिवारजन ने पोस्टमार्टम कराने को शिकायती पत्र दिया है,


 पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी आगे की कार्रवाई की जाएगी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close