सरकार का दावा गड्ढा मुक्त सड़कें महज एक दिखावा जिले भर की सड़कें हुई बदहाल:आप नेता मोहम्मद ज़फ़र
रामपुर। आम आदमी पार्टी के ज़िला महासचिव मोहम्मद जफर ने लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद को पत्र लिख कर शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने की मांग की।
अपने जारी बयान में मोहम्मद जफर ने कहा जिले भर की सड़क बदहाल हैं लेकिन पीडब्ल्यूडी के अधिकारी गहरी नींद में सोए हुए हैं उन्होंने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि जिला अस्पताल के बराबर में सड़क में गहरे गड्ढे हैं
जिस के कारण मरीजों को एंबुलेंस से लाने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है अपने जारी बयान में उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी जी के साफ-साफ निर्देश दिए
जाने के बावजूद भी रामपुर में सभी मुख्य मार्गों पर गहरे गहरे गड्ढे बने हुए हैं जिनके कारण आए दिन बड़े हादसे होते रहते हैं उन्होने कहां की साथ ही साथ पूरे शहर में जिन सड़कों को
अवधि पूरी होने के बाद दोबारा डालने का नियम है वह भी नहीं डाली जा रही है यदि कुछ जगहों पर डाली गई है तो मात्र खाना पूर्ति की गई है।