स्लग - ऑनर किलिंग से फैली सनसनी । लड़की के पिता ने वारदात को अन्जाम देकर थाने में किया सरेंडर ।
एंकर -बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परौली में सुबह-सुबह प्रेमी प्रेमिका को मिलता देख युवती के पिता ने अन्य परिजनों के साथ मिलकर दोनों को फावड़े से काट कर मौत के घाट उतार दिया
और फावड़े समेत थाने में सरेंडर कर दिया।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया ।मामले की सूचना पर बिल्सी पुलिस सहित एसएसपी डॉ० ओपी सिंह समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।पुलिस ने प्रेमी प्रेमिका के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
वी / ओ - आपको बता दें कि पूरा मामला बिल्सी थाना क्षेत्र परोली गांव का है। यहां की रहने वाली 20 वर्षीय अनुसूचित जाति की युवती के संबंध अपनी ही जाति के एक युवक से हो गए थे। नए साल की रात दोनों ने मिलने की प्लानिंग की और युवक युवती के घर पहुंच गया।
दोनों को मिलते हुए युवती के परिजनों ने देख लिया ।इसके बाद युवती के पिता ने मौके पर ही दोनों को पड़कर मारपीट की और परिजनों के साथ मिलकर दोनों की फावड़े से काट कर मौत के घाट उतार दिया।
घटना को करने के बाद युवती का पिता खुद ही फावड़ा लेकर थाने पहुंच गया और पूरी घटना वहां उपस्थित पुलिसकर्मियों को बता दी।इसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया ।पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस के आलाधिकारियों को दी गई।
पूरे मामले पर एसएसपी डॉक्टर ओपी सिंह ने बताया कि बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम परोली में आज प्रातः 4:30 बजे के आसपास 20 वर्षीय लड़का लड़की जो एक ही जाति से हैं जिनका आपस में प्रेम प्रसंग चल रहा था।
उनको मिलते हुए लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद लड़की के पिता और परिजनों द्वारा दोनों की फावड़े से हत्या कर दी गई। लड़की के पिता ने थाने में फावड़े के साथ आकर आत्मसमर्पण कर दिया है।