आज दिनांक 14 जनवरी 2024 को नगर पालिका परिषद बिसौली प्रांगण में केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर नगरीय विभागीय योजनाओं जैसे आयुष्मान कार्ड, पी0एम0 स्वनिधि योजना, पी0एम0 आवास योजना, मा0 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बाल विकास एवं पुष्टाहार,
किसान सम्मान निधि आदि के सम्बन्धित विभागों द्वारा स्टाॅल लगा कर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही योजनाओं से वंचित लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा गया
और विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 05 लाभार्थियों को चाबी सौंपी गयी, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 05 स्ट्रीट वेंडरों को प्रमाण-पत्र सौपा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती पूनम यादव जी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा,
श्री हरिओम पाराशरी जी, क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य भाजपा, श्री आतिफ निजामी जी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, श्रीमती सीमा राठौर जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, श्री अबरार अहमद जी, अध्यक्ष न0पा0परि0 बिसौली,
परियोजना अधिकारी डूडा देवेश कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी न0पा0परि0 बिसौली शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं समस्त सम्मानित सभासदगण, नगर पंचायत एवं डूडा स्टाफ उपस्थित रहें।
इसी प्रकार का एक अन्य कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत सैदपुर में किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती पूनम यादव जी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा, श्री हरिओम पाराशरी जी, क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य भाजपा,
श्री आतिफ निजामी जी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, श्री इशरत अली खाँ अध्यक्ष न0पं0 सैदपुर, श्री विकार अली, पूर्व चैयरमैन पति, परियोजना अधिकारी डूडा देवेश कुमार सिंह,