डीएम, एसएसपी ने सुनी जन शिकायतें

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डीएम, एसएसपी ने सुनी जन शिकायतें

Saturday, January 20, 2024 | January 20, 2024 Last Updated 2024-01-20T11:49:35Z
    Share
डीएम, एसएसपी ने सुनी जन शिकायतें

बदायूँ : 20 जनवरी। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बिल्सी में जिलाधिकारी मनोज कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने जनशिकायतें सुनकर निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

 उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारित करें। उन्होंने ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का निस्तारण किया जाए,

उन शिकायतकताओं को भी अवगत कराया जाए। शिकायत निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट भी होना चाहिए। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर समस्याओं का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण कराया जाए।

डीएम ने निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में जिन-जिन विभागों की शिकायतें प्राप्त हुई हैं उनका मौके पर जाकर निस्तारण किया जाए।

उन्होने निर्देश दिए कि भूमि संबंधी शिकायतों को राजस्व व पुलिस की टीम गठित करके मौके पर भेजकर निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि शासन का सख्त निर्देश है कि जमीन संबंधी मामलों को तत्काल निस्तारण कराएं।

 उन्होंने कहा प्राप्त शिकायतों का निस्तारण ससमय, गुणवत्तपूर्ण पारदर्शी ढंग से किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

 संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 72 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया।
इस अवसर पर की उप जिलाधिकारी प्रवर्धन शर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close