भमरौऑ महादेव मंदिर को विशेष कॉरिडोर बनाने के अथक प्रयास को सफल बनाने के लिए मंदिर कमेटी की बैठक
भमरौऑ महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित हुई। इस अवसर पर मंदिर के प्रमुख सेवादार संदीप अग्रवाल सोनी द्वारा बतया गया कि 13 बीघा जमीन पर मंदिर बना हुआ है और लगभग 27 बीघा जमीन मंदिर बाउंड्रीबाल के बाहर है जिसको कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा अवैध व अनैतिक रूप से दबंगई करके कब्जा कर लिया गया है।
इस अवसर पर सेवादार संदीप अग्रवाल सोनी द्वारा बताया गया कि इस जमीन को जल्द ही शासन व प्रशासन के सहयोग से इस कब्जा की हुई जमीन को अतिशीघ्र कब्जा मुक्त करवाकर 40 बीघा जमीन पर राष्ट्रीय पर्यटन स्थल घोषित कराकर विशेष कॉरिडोर बनवाया जाएगा।
इस अथक प्रयास के लिए लगातार नगर विधायक आकाश सक्सैना व जिलाधिकारी महोदय को प्रार्थना पत्र व ज्ञापन देकर अवगत कराया दिया गया है।
इस उपलक्ष्य में नगर पालिका एवं तहसील की टीमों ने पैमाईश व सर्वे कर उच्च अधिकारियों को जांच के लिए भेज दिया है। इस अवसर पर सेवादार संजय गुप्ता,