आज दिनांक 16/1/24 को अपरान्ह 12 बजे जिलाधिकारी बदायूं की अध्यक्षता में जिला श्रम बन्धु समिति की बैठक
आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने 1/4/23 से 15/4/24 तक जनपद बदायूं में 70 कारखानों का पंजीयन कारखाना अधिनियम के अन्तर्गत पूर्ण करा लिए
जाने पर सभी उद्योग व्यापार के प्रतिनिधियों का बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। पेट्रोल पम्प ट्रेड यूनियन द्वारा पूर्व में उठाए गए
मुद्दे न्यूनतम वेतन का भुगतान, उपस्थित पंजिका, ग्रेच्युटी आदि के प्रकरण में पेट्रोल पंप सेवायोजक एसोसिएशन द्वारा किसी प्रकार की रुचि ना लिए
जाने पर पेट्रोल पम्प एसोसिएशन की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रथक से कराए जाने के निर्देश दिए गए,जिसमें जिला पूर्ति अधिकारी एवम बांट माप निरीक्षक को भी उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए।