परीक्षार्थियों की पढ़ाई में बाधक बन रही बिजली कटौती
रामपुर। बोर्ड परीक्षा के लिए अभी से छात्र-छात्राओं ने कमर कस ली है। दिन के शोरगुल के माहौल से अलग रात को शांति में पढ़ाई कर रहे हैं। इन दिनों बच्चों की पढ़ाई के बीच बिजली सप्लाई बाधक बन रही है।
बताया जा रहा है कि रात को नौ बजते ही बिजली झटका दे रही है। इससे पढ़ाई में बाधा बन रही है। हालांकि जिन घरों में जनरेटर और इन्वर्टर की व्यवस्था है वहां पर कोई खास असर नहीं है। मौसम बदलाव के साथ बिगड़ती बिजली व्यवस्था से लोग परेशान हो रहे हैं।
सर्दियों का सितम अब अंतिम पड़ाव पर है और मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। इस बीच बिजली सप्लाई की दिक्कत शुरू होने लगी है। बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हैं
और ऐसे में अब छात्र-छात्राओं ने अपनी पढ़ाई में तेजी लानी शुरू कर दी है। दिन भर शोरगुल के साथ मन एकाग्र नहीं हो पाता है। ऐसे में बच्चे रात को शांतिपूर्ण माहौल में तैयारी कर लेते हैं, लेकिन इधर करीब एक हफ्ते से बिजली सप्लाई में काफी दिक्कतें आ रही हैं।
रात को नौ बजे के बाद से ट्रिपिंग और 11 बजे तक सप्लाई जा रही है। जिस वजह से बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। बताया जा रहा है
कि कई जगह पर अभी खंभे बदलने का काम चल रहा है। जिस वजह से भी सप्लाई में बाधा बनी हुई है। इधर, एक्सईएन इमरान खान ने बताया