आज मंगलवार सुबह लगभग 11:00 विपरीत दिशा में तेज रफ्तार आ रही दो बाईकों में जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे को देख एकत्रित हुए राहगीरों ने पहुंचकर बाइक सवारों को रोड से उठाकर सड़क किनारे बैठाया। हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंच सकी।
घटना जनपद रामपुर के बरेली नेशनल हाईवे की है
जहां जनपद बरेली के थाना शाही क्षेत्र के गांव आनन्तपुर निवासी राहुल पुत्र वेदराम मुरादाबाद से अपनी दवाई लेकर वाइक यूपी 25 AC 1582 से आ रहा था। वहीं दूसरी ओर
बाइक सवार मोहम्मद कदीम गाँव निवासी मुफीद पुत्र मोहम्मद शाहिद अपनी मां परवीन के साथ बाइक यूपी 22 CW 6417 से पटवाई की ओर जा रहा था कि शंकरपुर से रामपुर की ओर विपरीत दिशा में चलकर आईटीडीएल फैक्ट्री के पास दोनों वाईको में जोरदार भिड़ंत हो गई
जिसमें दोनों बाइक स्वरों को हल्की-फुल्की चोटें आई। हादसे को देख एकत्रित राहगीरों ने घायल हुए बाइक सवारों को उठाकर सड़क से दूर बैठा दिया।