विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री आकाश सक्सेना उर्फ हनी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नवाचार डिजिटल वीडियो रिकॉर्डिंग रूम का उद्घाटन किया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री आकाश सक्सेना उर्फ हनी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नवाचार डिजिटल वीडियो रिकॉर्डिंग रूम का उद्घाटन किया।

Thursday, January 18, 2024 | January 18, 2024 Last Updated 2024-01-18T13:54:19Z
    Share
रामपुर। आज दिनांक 18 जनवरी 2024 दिन गुरुवार को सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री आकाश सक्सेना उर्फ हनी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नवाचार डिजिटल वीडियो रिकॉर्डिंग रूम का उद्घाटन किया।

 यह रिकॉर्डिंग रूम जनपद की 855 प्राथमिक विद्यालयों एवं 47 माध्यमिक विद्यालयों की स्मार्ट क्लासेस के साथ जोड़ा गया है, इससे सरकारी स्कूलों में भी निजी विद्यालयों जैसा आकर्षण उत्पन्न होगा।

मुख्य विकास अधिकारी नंदकिशोर कलाल ने कहां कि इससे अवाम निपुण भारत अभियान की लक्षण को प्राप्त करने में अत्यंत लाभ मिलेगा।


 इस पहल से प्राथमिक शिक्षा तथा माध्यमिक शिक्षा दोनों की शिक्षक और विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि इससे हिंदी,

इंग्लिश व गणित विषयों का उत्कृष्ट ज्ञान रखने वाले सरकारी अध्यापकों के द्वारा संजीव कक्षाओं का प्रसारण किया जाएगा जिससे लर्निंग आउटकम बेहतर होगा।

इसके प्रसारण से क्लासरूम का माहौल भी आकर्षक बनेगा। साथ ही शिक्षकों की कमी की भी भरपाई होगी इसके अलावा विद्यार्थियों की अनुपस्थिति की दर कम होगी
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close