रामलला विराजमान होने की खुशी में कीर्तन के साथ निकाली संकल्प यात्रा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामलला विराजमान होने की खुशी में कीर्तन के साथ निकाली संकल्प यात्रा

Sunday, January 7, 2024 | January 07, 2024 Last Updated 2024-01-07T10:36:44Z
    Share
श्री रामलला विराजमान होने की खुशी में कीर्तन के साथ निकाली संकल्प यात्रा

       वजीरगंज के विकासखंड कटगांव मैं बाजे गाजे के साथ निकली संकल्प यात्रा ।अयोध्या में 22 जनवरी को विराजमान हो रहे श्री रामलला की खुशी में भाव विभोर ग्राम पंचायत के राम भक्तों ने कीर्तन के साथ अक्षत बांटते हुए संकल्प यात्रा निकाली।

     बता दें कि अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने वहां भव्य राम मंदिर की आधार शिला रख विशाल मनोहर भवन का निर्माण कर अब प्राण प्रतिष्ठा के बाद सबके आराध्य प्रभु श्री राम विराजमान हो


 जायेंगे ,इसी खुशी के परिपेक्ष्य में अक्षत ,पुष्प सहित मंदिर का फोटो को घर घर देकर राम भक्तों के यहां ढोलक बाजे की धुन पर भजन का गा गाकर न्योता दिया है।

       इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख गुड्डू देवी ब्लॉक प्रमुख पुत्र शिवम सिंह व गांव के अनेकानेक राम भक्त मौजूद रहे।
 संपादक राहुल शर्मा
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close