शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Thursday, January 11, 2024 | January 11, 2024 Last Updated 2024-01-11T11:16:21Z
    Share
शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

आज 11 जनवरी को ओम नमः शिवाय डॉ वी पी सिंह सोलंकी इंटर कॉलेज रोहान बदायूं में , महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,गांधीवादी विचारधारा के प्रणेता व भारत के दूसरे प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की 57वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजवीर सिंह सोलंकी ने शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर व 2 मिनट का मौन रखकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया की शास्त्री जी शुरू से ही गांधीवादी विचारधारा से प्रेरित थे तथा उन्होंने “सादा जीवन और उच्च विचार ” को अपना आदर्श बनाया। वे दिखने में तो बहुत ही साधारण कद काठी के थे परंतु 1965 के भारत-पाक युद्ध में उन्हीं के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान को करारी

 शिकस्त दी थी। उन्होंने ही “जय जवान-जय किसान” का नारा दिया था। अपने प्रधानमंत्री रहते हुए भी उन्होंने सरकारी सुविधाओं का बहुत ही सीमित उपयोग करके अपने जीवन का एक-एक क्षण आमजन मानस की सेवा को समर्पित कर दिया

 था। 11 जनवरी सन 1966 को ताशकंद में उनका निधन हो गया था। उनका जीवन हमें सदैव देशभक्ति व मानव सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

इस अवसर पर राजेश कुमार सिंह , अवधेश कुमार यादव, आकाश पटेल, कृष्णा शर्मा, धीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close