नगर मिलक में प्रभु श्री राम प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई
शोभा यात्रा में मनमोहक झांकियां का प्रदर्शन किया गया
नगर मिलक में प्रभु श्री राम प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई
शोभा यात्रा में मनमोहक झांकियां का प्रदर्शन किया गया
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष दीक्षा गंगवार द्वारा शोभा यात्रा हेतु किया गया उचित प्रबंध
*मिलक* - नगर मिलक के अंतर्गत आज नगर में भगवान श्री राम के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला आज नगर में मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में उत्सव यात्रा निकाली गई।
नगर मिलक में निकाली गई इस उत्सव यात्रा का आयोजन भाजपा,विहिप तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। उत्सव यात्रा को देखने के लिए उमड़ा जन सैलाब जिसमें सभी नगर वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उत्सव यात्रा के दौरान भारी संख्या में श्रीराम भक्तों की भीड़ देखने को मिली। नगर में चारों ओर भगवान श्रीराम के जयकारे गूँजते रहे। जिसके कारण नगर मिलक राममयी नजर आया।
अयोध्या स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि पर सोमवार को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष पर चारों ओर उत्सव का माहौल देखने को मिला। और इस अवसर पर नगर मिलक के हिन्दू धर्म के लोगों के द्वारा राम जानकी झांकी निकाली गयी। बैंडबाजे, ढोल, नगाड़े के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभू श्रीराम का चित्र लोगों के आर्कषण का केंद्र रहा। श्री राम की प्रार्थना प्रतिष्ठा उत्सव यात्रा के दौरान श्रद्धालु लगातार प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाते रहे। भाजपा,विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि वे दुकान के साथ मकान को भी सजाकर दीप प्रज्वलित करें। और पास के मन्दिर में एक दीपक अवश्य जालाएं और साथ ही साथ उन्होंने हिन्दू धर्म के व्यक्तियों से यह अपील करते हुए कहा कि यह समय 550 वर्षो के बाद हिंदू धर्म को प्राप्त हुआ है।
जिसे हम सभी को बड़े उत्सव के रूप में मनाना चाहिए। नगर के साथ-साथ क्षेत्र के गाँवों में भी रविवार और सोमवार की देर शाम मंदिर के परिसर रोशनी में जगमगाते हुए नजर आए । प्रभु श्री राम की शोभा यात्रा समर्पित झांकियां के साथ नगर के प्रमुख चौराहों का भ्रमण करती हुई पूरे नगर से गुजरी जिसका सभी ने आनंद लिया जिसको देखने के लिए
चारों ओर जन सैलाब नजर आया। इस अवसर पर धर्म गुरुओं सहित नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष दीक्षा गंगवार भाजपा नेता कुंवर नरेंद्र सिंह गंगवार, भाजपा सहित बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद गौ रक्षा समिति सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रमुख रूप में हिस्सा लिया